Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल नाले में पड़ा मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा रेस्क्यू सेंटर

भीमताल । भीमताल क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मिनी स्टेडियम के पास एक नाले में तेंदुए का शव पड़ा मिला। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर नाले में पड़े तेंदुए पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानीबाग स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भी मौके पर भीड़ जुट गई।क्षेत्र के सभासद शुभम नैनवाल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

 केंद्रीय गृह अमित शाह ने ₹1129.91 करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 1129.91 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया । 1014.81 करोड़ की 22 योजनाओं का शिलान्यास और 115.10 करोड़ रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण₹ 14 करोड़ की लागत से सहकारिता विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजनान्तर्गत टी.एम.आर. प्लांट का लोकार्पण।₹ 18.17 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग के अन्तर्गत जनपद देहरादून के पुलिस लाइन में निर्मित 46 आवासीय भवनों का लोकार्पण।₹ 6.55 करोड़ की लागत से गृह (पुलिस) विभाग  के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढवाल के पुलिस लाईन में निर्मित बहुउद्देशीय भवन एवं जनपद [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री दरबार साहिब में गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हुई गुरु की प्यारी संगतें

सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगी पूजन प्रक्रिया 5 एलईडी स्क्रीनों सहित फेसबुक, यूट्यूब पर होगा लाइव प्रसारण दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच पूरी होगी आरोहण की प्रक्रिया देहरादून। गुरु की नगरी देहरादून इन दिनों श्रद्धा, आस्था और भक्ति के रंगों में सराबोर है। प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक ऐतिहासिक श्री झण्डा जी मेला इस वर्ष भी पूरे भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित हो रहा है। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज परिसर में देश-विदेश से पहुंच रही संगतों की भारी भीड़ उमड़ रही है और चारों ओर जयकारों, सेवा और भक्ति का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया: अमित शाह

अमित शाह बोले – उत्तराखंड की समस्याओं को चुन चुन कर हल कर रहे हैं मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में ‘जन जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। केंद्रीय गृह मंत्री ने संबोधन की शुरुआत उत्तराखंड राज्य आंदोलन से करते हुए कहा कि उत्तराखंड के युवाओं को अपनी पहचान, संस्कृति बचाने के साथ ही अपने अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा, लेकिन इसके लिए उन्हें रामपुर तिराहा कांड जैसी हिंसा का सामना करना पड़ा। इसके बाद केंद्र में भाजपा [more…]

उत्तराखण्ड

भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल के विकास को मिली रफ्तार, सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

भीमताल । जनपद नैनीताल की प्रसिद्ध झीलों के विकास और सौन्दर्यीकरण को लेकर राज्य सरकार ने प्रयास तेज कर दिए हैं। आवास विभाग के सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने गुरुवार को राज्य सचिवालय में जनपद नैनीताल में संचालित आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. ललित मोहन रयाल वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।बैठक में उप सचिव आवास रजनीश जैन, अनुसचिव वित्त गौरीशंकर जोशी तथा राज्य सरकार के विशेष सलाहकार जी.पी. पंत भी उपस्थित रहे। इस दौरान भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल झीलों के पुनर्विकास व सौन्दर्यीकरण से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तार से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

यूपीएससी में भीमताल की सौम्या गर्ब्याल को मिली सफलता, 822वीं रैंक से बढ़ाया क्षेत्र का मान

भीमताल । भीमताल निवासी सौम्या गर्ब्याल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 822वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता की खबर मिलते ही भीमताल क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई दी है।सौम्या गर्ब्याल वर्तमान में अल्मोड़ा जनपद में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के पद पर तैनात हैं। मूल रूप से वह पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के गर्ब्यांग गांव की निवासी हैं, लेकिन वर्तमान में उनका परिवार भीमताल में रहता है।सौम्या ने वर्ष 2024 में प्रांतीय सिविल सेवा (पीसीएस) परीक्षा में भी 10वीं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शहर की सुंदरता से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: बंशीधर तिवारी

सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर से फूल उखाड़ने की घटना का एमडीडीए ने लिया संज्ञान, फूल उखाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई देहरादून।  देहरादून शहर की हरियाली और सौन्दर्यीकरण को बनाए रखने के लिए मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के बीच सहस्त्रधारा रोड पर डिवाइडर में लगाए गए फूलों को उखाड़ने की घटना सामने आई है। निरीक्षण के दौरान सामने आई इस घटना को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए इसे शहर की सुंदरता और सार्वजनिक संपत्ति के साथ खिलवाड़ करार दिया है। एमडीडीए ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल असामाजिक तत्वों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें

श्री दरबार साहिब लाए गए नए ध्वजदण्ड का परंपरा के अनुसार विधि विधान से हुआ पूजन देहरादून। दून की पावन धरती पर शुक्रवार का दिन श्रद्धा, आस्था और गुरु भक्ति से ओतप्रोत रहा। श्री गुरु राम राय जी महाराज एवं श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों के साथ 94 फीट ऊँचे नए पवित्र ध्वजदण्ड (नए श्री झण्डे जी) को अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ श्री दरबार साहिब लाया गया। इस दिव्य और अलौकिक क्षण के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु संगतें दून नगरी में एकत्रित हुईं। पूरी दून घाटी गुरु महिमा, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः धामी

सीएम ने की घोषणा-कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे निर्माण होगा सीएम ने किया कोटी डोबरा पर्यटन मार्ग का वर्चुअल शिलान्यास नई टिहरी। पर्यटन, साहसिक खेल के साथ ही पर्यावरण और संस्कृति के स्पष्ट संदेश के बीच ‘हिमालयन 0.2 द टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए विश्वास प्रकट किया कि सुंदर टिहरी झील आने वाले समय में देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में साहसिक खेलों और पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगी। इस मौके पर उन्होंने कोटी कालोनी-नई टिहरी रोपवे का निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खाड़ी देशों में फंसे नैनीताल के नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी, जिलाधिकारी ने दी जानकारी

भीमताल , 06 मार्च। खाड़ी देशों में चल रहे सैन्य संघर्ष के बीच जनपद नैनीताल के नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि यदि जनपद का कोई भी निवासी कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन या यूएई में फंसा हुआ है तो उनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है, ताकि समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।जिलाधिकारी ने बताया कि संबंधित देशों में भारतीय दूतावासों के माध्यम से समन्वय स्थापित कर नागरिकों की सुरक्षित भारत वापसी [more…]