श्यामखेत से कुड मोटर मार्ग के डामरीकरण को 7 करोड़ 77 लाख की स्वीकृति – विधायक कैड़ा

Estimated read time 1 min read





भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत श्यामखेत से कुड तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 7 करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसकी जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी।
विधायक कैड़ा ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत किया गया था, किंतु डामरीकरण न होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना कृषि उत्पाद हल्द्वानी तक पहुंचाने में भारी परेशानियां उठानी पड़ती थीं। ग्रामीणों द्वारा लगातार मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग की जा रही थी।
उन्होंने बताया कि श्यामखेत से कुड तक मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। 7 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही मार्ग पर सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
इस दौरान विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के लोसज्ञानी, भलाड़, धारी, कौल, मटियाल, नथुवाखान आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कहा।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours