भीमताल, 4 अप्रैल। जनपद नैनीताल के युवाओं के लिए स्वरोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी नैनीताल द्वारा 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
यह प्रशिक्षण 8 अप्रैल 2026 से शुरू होगा, जिसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियां भाग ले सकते हैं। पूरे जिले के लिए कुल 35 सीटें निर्धारित की गई हैं।
प्रशिक्षण पूर्णतः आवासीय और नि:शुल्क होगा। इसमें अभ्यर्थियों को चाय, नाश्ता, भोजन, यूनिफॉर्म और प्रशिक्षण सामग्री भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी आधार कार्ड, राशन कार्ड या जॉब कार्ड, चार पासपोर्ट साइज फोटो और बैंक पासबुक की फोटो कॉपी के साथ संस्थान में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षण केंद्र हीरा कुंवर स्कूल के पीछे, कुंवरपुर, गौलापार (हल्द्वानी) में स्थित है।
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे वे विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ लेकर स्वरोजगार शुरू कर सकेंगे।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 05946-266095, 8477009546 और 9756947425 पर संपर्क कर सकते हैं।

+ There are no comments
Add yours