जनपद नैनीताल में ग्राम पंचायत उपचुनाव की घोषणा, 22 नवंबर को होगी मतगणना






भीमताल । जनपद नैनीताल में वर्ष 2025 के ग्राम पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। निर्वाचन विभाग के अनुसार, ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों पर चुनाव 14 नवम्बर तक नामांकन दाखिल किए जाने, 15 नवम्बर को नामांकन पत्रों की जांच तथा 16 नवम्बर को नाम वापसी और चुनाव प्रतीक आवंटन की प्रक्रिया के साथ संपन्न होंगे। मतदान 20 नवम्बर को होगा जबकि मतगणना 22 नवम्बर 2025 को की जाएगी।
जनपद के विभिन्न विकासखंडों में सदस्य ग्राम पंचायत के कुल 2268 रिक्त पदों पर यह उपचुनाव कराया जा रहा है। इनमें हल्द्वानी, ओखलकांडा, रामनगर, बेतालघाट, रामगढ़, कोटाबाग, भीमताल और धारी विकासखंड शामिल हैं। प्रशासन ने उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours