उत्तराखंड में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर सभी छात्र पूरी तरह सुरक्षित, राज्य सरकार हर स्तर पर सहयोग के लिए प्रतिबद्ध

Estimated read time 1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार शाम को मुख्यमंत्री आवास में जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा को आश्वस्त किया कि यहां पढ़ रहे सभी छात्र पूर्णतः सुरक्षित हैं और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बीच समन्वय को और सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours