रेड अलर्ट के चलते 12 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी बंद






भीमताल: लगातार हो रही भारी बारिश और 12 अगस्त को भी जनपद नैनीताल समेत राज्य के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना के मद्देनज़र भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिम—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव—को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) व सभी आंगनबाड़ी केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे।
उन्होंने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कार्यालय में उपस्थित रहने व आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। किसी भी आपदा की सूचना तत्काल आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours