देहरादून। नैटवाड़ मोरी जल विद्युत परियोजना के बैराज के ट्रैश रैक में अत्यधिक मात्रा में मलबा एकत्र हो जाने के कारण जल प्रवाह में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा हेड लॉस में वृद्धि देखी जा रही है। इस स्थिति के समाधान हेतु कल 13 जुलाई को ट्रैश रैक की सफाई की जाएगी। यह कार्य प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित है।
सफाई प्रक्रिया के दौरान बैराज के गेट खोलकर जल स्तर को नीचे किया जाएगा। इस दौरान लगभग 250 क्यूमेक्स पानी टॉन्स नदी में छोड़ा जा सकता है। इसके परिणामस्वरूप नदी के निचले हिस्से में जल प्रवाह तेज हो सकता है तथा जल स्तर में अचानक वृद्धि हो सकती है।
नैटवाड़ मोरी एचपीएस (SJVN) के बैराज इंचार्ज कुलदीप लखेड़ा ने सभी संबंधित व्यक्तियों से अनुरोध किया कि इस अवधि में सावधानी बरतें और टॉन्स नदी से उचित दूरी बनाए रखें।

+ There are no comments
Add yours