भीमताल। जनपद के भवाली क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। नाबालिग के छह माह की गर्भवती होने पर उसकी मां की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को कोतवाली भवाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली से सूचना मिली कि एक नाबालिग युवती छह माह की गर्भवती है। मामले की सूचना मिलते ही पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना भवाली में आरोपी साहिल के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्रा व संबंधित पुलिस टीम को दिए। निर्देशों के क्रम में पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए 5 फरवरी को आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त का फॉरेंसिक परीक्षण, मेडिकल परीक्षण सहित आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इसके साथ ही दुष्कर्म के आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति के जब्तीकरण की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.्सी. ने स्पष्ट किया कि नाबालिगों के साथ अपराध करने वालों के विरुद्ध किसी भी स्तर पर नरमी नहीं बरती जाएगी। क्षेत्र में माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों पर पुलिस की मॉनिटरिंग सेल लगातार नजर बनाए हुए है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

+ There are no comments
Add yours