ब्रिटिश काल के नक्शों को सहेजने की अनूठी पहल, 1895 का नैनीताल नगर का नक्शा हुआ डिजिटाइज

Estimated read time 1 min read





भीमताल : कुमाऊं मंडल में ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाया गया है। आयुक्त कुमाऊं एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के नेतृत्व में ब्रिटिश काल के दस्तावेजों और नक्शों को डिजिटाइज कर संरक्षित करने का कार्य शुरू किया गया है। इस पहल के तहत 1895 में बने नैनीताल नगर के मूल नक्शे को, जो दीमक के कारण काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो चुका था, भोपाल की DigiRam कंपनी की मदद से दोबारा तैयार कराया गया। कंपनी द्वारा इस नक्शे की उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल प्रति तैयार कर उसे कैनवास पर मुद्रित किया गया है। इसकी एक प्रति अब आयुक्त कार्यालय, नैनीताल में संरक्षित की गई है। आयुक्त दीपक रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि कुमाऊं मंडल के अन्य जिलों में भी ऐतिहासिक महत्व के अभिलेखों, नक्शों और दस्तावेजों को संरक्षित करने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए उन्होंने संस्कृति सचिव से वार्ता कर राज्य स्तर पर भी इस पहल को गति देने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि यह प्रयास न केवल हमारी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने में सहायक होगा, बल्कि शोध, शिक्षा और प्रशासनिक दृष्टिकोण से भी अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो सकता है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours