एलटी शिक्षकों और प्रवक्ताओं के हित में बड़ा फैसला

Estimated read time 1 min read

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत कार्यरत सहायक अध्यापक (एलटी) और प्रवक्ताओं के हित में राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।

प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत एलटी एवं प्रवक्ताओं को विभागन्तर्गत की गई उनकी तदर्थ सेवाओं का लाभ प्रदान करते हुए अब उन्हें चयन/पदोन्नत वेतनमान दिया जाएगा।

शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि निर्णय शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं दीर्घकालीन सेवाओं का सम्मान है। उन्होंने सभी शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कहा कि राज्य सरकार शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ शिक्षकों के कल्याण के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours