भीमताल : राजकीय इंटर कॉलेज चकडोबा में आज भारतीय भाषा समर कैंप का समापन उत्साहपूर्वक किया गया। समापन अवसर पर प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। समर कैंप में बच्चों ने पंजाबी, गढ़वाली एवं संस्कृत भाषाओं में विशेष रुचि दिखाई और इन्हें सीखने का गंभीर प्रयास किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुलोहित नेगी रहीं। उन्होंने प्रधानाचार्य श्री राजेन्द्र कुमार ओझा के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस कैंप की सराहना करते हुए बच्चों की प्रतिभा और सीखने की लगन की प्रशंसा की।
समर कैंप के साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों ने औषधीय, छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया। पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए विद्यार्थियों ने प्लास्टिक मुक्त वातावरण, जल संरक्षण, वनों की रक्षा और पर्यावरणीय संतुलन पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बच्चों ने निबंध लेखन, पोस्टर निर्माण, नारे लेखन, पर्यावरण संबंधी आंदोलनों एवं मानव श्रृंखला जैसे जागरूकता कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक गंगा सागर, संजय कुमार, विपिन चंद्र, राज मोहन सिंह नेगी, नवीन चंद्र की अहम भूमिका रही। छात्र-छात्राओं में कमल, मंजू, खिला, लक्ष्मी, पंकज, रेनू, सचिन, ऊषा, हिमांशु, भावना और मंजू ने भी सक्रिय योगदान देते हुए कार्यक्रम को सराहनीय बनाया। विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित यह संयुक्त आयोजन न केवल भाषा-संस्कृति के संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल रहा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी जागरूकता का सशक्त माध्यम बना।

+ There are no comments
Add yours