रबी फसल के सटीक आकलन को क्रॉप कटिंग जरूरी, डीएम ने किया निरीक्षण

Estimated read time 0 min read





भीमताल, 4 अप्रैल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को हल्द्वानी तहसील के ग्राम हरिपुरा तुलाराम में रबी फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण कर अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने किसान नागेंद्र सिंह के खेत में 43.3 वर्ग मीटर के प्लॉट पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसल कटाई प्रयोग कराया। इस दौरान उन्होंने किसानों से फसलों की स्थिति और उत्पादन को लेकर जानकारी भी ली।
उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग के आधार पर ही जिले में फसलों की औसत उपज, उत्पादन और उत्पादकता के आंकड़े तैयार किए जाते हैं, इसलिए यह प्रक्रिया बेहद महत्वपूर्ण है।
डीएम ने किसानों को फसल क्षति से बचाव के लिए बीमा कराने की सलाह देते हुए कहा कि फसल बीमा योजना किसानों के लिए सुरक्षा कवच का काम करती है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और पूरी पारदर्शिता से किया जाए, जिससे फसल उत्पादन का सही आकलन सुनिश्चित हो सके।
इस मौके पर तहसीलदार कुलदीप पाण्डे, कानूनगो बृजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक अरुण वर्मा, अपर सांख्यिकी अधिकारी महेन्द्र सिंह डांगी, मीना नेगी व बीमा कंपनी के प्रतिनिधि हेम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours