भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक बार फिर सराहनीय पहल की। गांव के लोगों ने माल गांव से बूढ़ा धूरा तक करीब दो किमी मार्ग के किनारे पड़ी प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। एकत्रित प्लास्टिक को बोरों में भरकर जिला पंचायत के स्वच्छता वाहन के माध्यम से निस्तारण के लिए भेजा जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सफाई अभियान चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना भी जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से आगामी शादी सीजन को देखते हुए अपील की कि बारात और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में प्लास्टिक का इस्तेमाल न किया जाए। साथ ही दुकानदारों से भी प्लास्टिक थैलों के उपयोग से बचने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि लगातार चल रहे इन प्रयासों से गांव में जागरूकता बढ़ रही है और लोग स्वच्छता के प्रति गंभीर हो रहे हैं।
इस अवसर पर डीएन त्रिपाठी, किशोरी दत्त शर्मा, मीना कुल्याल, सुरेश चंद्र सिंह, दिनेश भट्ट, सतीश चंद्र भट्ट, चंद्र बल्लभ पलड़िया, प्रेम सिंह कुल्याल सहित प्राथमिक विद्यालय व इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

+ There are no comments
Add yours