वन विभाग का बाबू साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read



अल्मोड़ा। विजिलेंस की टीम ने आज वन विभाग के बाबू को साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत दर्ज कराई कि वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय जागेश्वर में लिपिक के पद पर तैनात नवीन नौटियाल लीसा गडान-ढुलान कार्य के पंजीकरण, नवीनीकरण और लंबित बिलों के भुगतान के एवज में साढ़े 25 हजार रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा है।
विजिलेस ने शिकायत की पुष्टि करने के बाद आज लिपिक नवीन नौटियाल साढ़े 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours