21 मार्च को नैनीताल दौरे पर आएंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, घोड़ाखाल व हल्द्वानी में करेंगे कार्यक्रमों में शिरकत

Estimated read time 0 min read





भीमताल: जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने जानकारी दी कि भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 21 मार्च 2026 को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा मंत्री 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वह सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के पश्चात रक्षा मंत्री अपराह्न 01:10 बजे घोड़ाखाल से प्रस्थान कर 01:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे। यहां से वह एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।
जनसभा समाप्त होने के बाद रक्षा मंत्री पुनः आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुंचेंगे और वहां से अपराह्न 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours