पुरोला। स्वास्थ्य विभाग ने भी चारधाम यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में अपर चिकित्सा अधिकारी की मौजूदगी में नोडल अधिकारी बड़कोट श्याम सिंह चौहान ने यमुनोत्री धाम में तैनात सभी एफएमआर( फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडेंट ) को फर्स्ट एड से संबंधित प्रशिक्षण दिया।
इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डा. रोहित भंडारी एवं डा. हरदेव पंवार आदि भी मौजूद थे।


+ There are no comments
Add yours