पतलोट में रोजगार मेले का सफल आयोजन, 84 युवाओं का चयन

Estimated read time 1 min read





भीमताल), 17 मार्च। ओखलकांडा विकासखंड के पतलोट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल के तहत एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली के प्रयासों से आयोजित इस मेले में सेवायोजन कार्यालय नैनीताल के सहयोग से विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।
रोजगार मेले में Quess Corp Ltd तथा टाटा मोटर्स की टीम ने भाग लेते हुए अभ्यर्थियों का पंजीकरण और साक्षात्कार प्रक्रिया संपन्न कराई। इस दौरान 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। साक्षात्कार के उपरांत कुल 34 युवक और 50 युवतियों सहित 84 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, जिससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार प्राप्ति की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर मिला।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख के.डी. रुवाली ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं और क्षेत्र के विकास को भी नई गति देते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी युवाओं के हित में ऐसे प्रयास लगातार किए जाते रहेंगे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रोजगार मेले जैसे आयोजन क्षेत्र के युवाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होंगे और इससे उन्हें घर के पास ही रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours