बारिश भी नहीं रोक पाई सफाई का जज्बा, जंगलिया गांव में चला प्लास्टिक मुक्त अभियान

Estimated read time 1 min read





भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला। बारिश के बावजूद ग्रामीणों ने हरीनगर और जंगलिया गांव को प्लास्टिक व कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से सफाई अभियान चलाया।
रविवार को छोटा कैलाश द्वार से सैमधार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे ग्रामीणों ने साफ-सफाई कर प्लास्टिक व अन्य कचरे को एकत्र किया। खराब मौसम और बारिश के बावजूद ग्रामीणों का उत्साह कम नहीं हुआ और सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाया।
अभियान में ग्राम प्रधान राधा कुल्याल, पूर्व प्रधान हरिनगर वीरेंद्र कुमार, आंगनबाड़ी सहायक मीनाक्षी आर्य, किशोरी दत्त शर्मा, चारु कुल्याल सहित स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

Mग्रामीणों ने बताया कि गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए यह अभियान प्रत्येक रविवार को लगातार चलाया जाएगा, ताकि क्षेत्र को प्लास्टिक और कूड़े से मुक्त रखा जा सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours