गैस सिलेंडर की आपूर्ति से जनता को न हो परेशानी : विधायक कैड़ा

Estimated read time 0 min read





भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर चिंता जताते हुए लोगों से भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है।
विधायक कैड़ा ने कुमाऊं मंडल विकास निगम की जीएम से वार्ता कर कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर कुछ लोग अनावश्यक अफवाह फैला रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैस एजेंसियों के माध्यम से क्षेत्र में नियमित रूप से गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और किसी प्रकार की कमी नहीं है।
उन्होंने कहा कि कुछ स्थानों पर सोशल मीडिया के माध्यम से गैस की कमी को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित की जा रही है, जबकि वास्तविक स्थिति यह है कि एजेंसियों द्वारा नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि आम जनता को आवश्यक सुविधाएं बिना किसी बाधा के उपलब्ध हों।
उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम को निर्देश देते हुए कहा कि यदि क्षेत्रवासियों को गैस आपूर्ति से संबंधित किसी प्रकार की समस्या आती है तो उसका तत्काल समाधान किया जाए। विधायक ने कहा कि जनता की सुविधा और विश्वास सर्वोच्च प्राथमिकता है और लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours