भीमताल, 13 मार्च। जनहित और राजस्व संवर्धन को देखते हुए मार्च माह में अवकाश के दिनों में भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि महानिरीक्षक निबन्धन उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मार्च 2026 के द्वितीय शनिवार 14 मार्च तथा चतुर्थ और पंचम रविवार 22 व 29 मार्च को भी उप निबंधन कार्यालयों में रजिस्ट्री का कार्य किया जाएगा, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और राजस्व में वृद्धि हो।
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अपर जिलाधिकारी ने जनपद के सहायक महानिबंधक, सभी उप निबंधक एवं प्रभारी उप निबंधकों को निर्देश दिए हैं कि उक्त अवकाश तिथियों पर भी अपने-अपने कार्यालय खुले रखकर निबंधन कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें।

+ There are no comments
Add yours