घरेलू गैस की कालाबाजारी पर डीएम सख्त, जमाखोरी-रिफिलिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई

Estimated read time 0 min read





भीमताल । घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, जमाखोरी और व्यावसायिक उपयोग को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस का कमर्शियल डायवर्जन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने परगना अधिकारियों, पुलिस क्षेत्राधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देशित किया है कि घरेलू गैस के कमर्शियल इस्तेमाल और कालाबाजारी पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके लिए तहसीलदार, थानाध्यक्ष और पूर्ति निरीक्षकों की क्विक रिस्पांस टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं, जो शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।
उन्होंने कहा कि स्थानीय सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए गैस की जमाखोरी, अवैध रिफिलिंग और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर संयुक्त अभियान चलाएंगे, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग या अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours