ग्रामसभा में जल आपूर्ति को लेकर विभागीय बैठक, बंद बोरिंग कनेक्शन खोलने के निर्देश

Estimated read time 1 min read





भीमताल। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामसभा में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए जल निगम, राजस्व विभाग, जल संस्थान और जलागम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस बात पर विशेष चर्चा की गई कि गर्मियों में ग्रामीणों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े और सभी स्थानों पर जल आपूर्ति व्यवस्थित रूप से संचालित हो।
बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्रामसभा क्षेत्र में जहां-जहां बोरिंग कनेक्शन बंद पड़े हैं, उन्हें जल्द से जल्द खुलवाया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सके। अधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की मांग बढ़ जाती है, इसलिए पहले से ही व्यवस्थाएं मजबूत करना आवश्यक है।
बैठक के दौरान पटवारी प्रशांत मेहरा, जल निगम के जेई दीपांशु शर्मा, जलागम विभाग के जेई अशोक कुमार, प्रधान नवीन कुमार, पूर्व प्रधान जीवन पलडिया, सरपंच लक्ष्मण बिष्ट और कृष्णा चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट ने कहा कि कुछ बाहरी व्यक्तियों द्वारा प्रशासन से बोरिंग के कनेक्शन तो लिए गए हैं, लेकिन उनमें से अधिकांश ने अपने कनेक्शन सार्वजनिक रूप से नहीं खोले हैं। उन्होंने कहा कि केवल एक कनेक्शन ही सार्वजनिक रूप से खोला गया है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सभी कनेक्शनों को सार्वजनिक रूप से खोला जाए, ताकि ग्रामसभा के लोगों को पानी की सुविधा मिल सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours