भीमताल: धारी ब्लॉक के धानाचुली–ओखलकांडा मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 56 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। क्षेत्रीय विधायक राम सिंह क़ैडा ने बताया कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही सड़क पर डामरीकरण का कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
बताया गया कि यह मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों, किसानों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क के डामरीकरण की मांग विधायक से की थी। इसके बाद विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे।
विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सड़क के डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री की स्वीकृति के बाद अब इस कार्य के लिए 1.56 करोड़ रुपये की धनराशि मंजूर कर दी गई है।
विधायक ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के सुधार और डामरीकरण के लिए लगातार कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा मिल सके।
इस बीच विधायक ने सुवाकोट, पोखरी, सलकवार, अमजड़, सुंदरखाल और गहना सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक निर्देश देते हुए समाधान कराने को कहा। सड़क के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर क्षेत्र की जनता ने विधायक का आभार व्यक्त किया।

+ There are no comments
Add yours