होली से पहले अवैध शराब पर आबकारी टीम की सख्ती, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद

Estimated read time 0 min read





भीमताल , 26 फरवरी। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को जनपद नैनीताल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अवैध मदिरा के विरुद्ध सघन दबिश एवं चेकिंग अभियान चलाया।
अभियान के तहत दौलतपुर, चोरगलिया, हल्दूचौड़ एवं हल्द्वानी के तिकोनिया, सुभाषनगर और रामपुर रोड क्षेत्रों में व्यापक जांच की गई। कार्रवाई के दौरान दौलतपुर क्षेत्र में अभियुक्त पूरन सिंह पुत्र प्रताप सिंह के कब्जे से लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।
बरामदगी के आधार पर संबंधित अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के मद्देनज़र अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।
चेकिंग अभियान में सहायक आबकारी आयुक्त हरीश जोशी, आबकारी निरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक कैलाश जोशी तथा आबकारी सिपाही राहुल, शीतल, गीता, भास्कर और खुसाल शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours