भीमताल । रामलीला मैदान मल्लीताल में बुधवार को महिलाओं की होली की धूम रही। महिला कल्याण समिति और ऑल इंडिया वूमेन कॉफ्रेंस की ओर से होली का आयोजन किया गया। होली में महिलाओं ने अबीर उड़ता गुलाल उड़ाता, मत मारो पिया होली आई रहे ‘ के गीतों में ठुमके लगाए। महिलाओं ने अबीर और गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। समिति अध्यक्ष आशा उप्रेती ने कहा कि समिति की ओर से हर साल होली का आयोजन किया जाता है। होली में चेयरमैन सीमा टम्टा, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, बीना आर्या, नीमा नेगी, आशा आर्या, भावना पांडे, निर्मला आर्या, शुभम नैनवाल आदि महिलाएं शामिल रही।

+ There are no comments
Add yours