कैम्प की सूचना सार्वजनिक न होने पर व्यापार मंडल में नाराजगी

Estimated read time 0 min read





भीमताल। विकास भवन सभागार में जिला विकास प्राधिकरण द्वारा भवन मानचित्रों के निस्तारण हेतु आयोजित कैम्प को लेकर स्थानीय व्यापार मंडल एवं भाजपा नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। उनका आरोप है कि कैम्प की सूचना समय रहते सार्वजनिक नहीं की गई, जिससे अधिक संख्या में लोग इसका लाभ नहीं उठा सके।
व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी एवं दिनेश सांगूड़ी ने कहा कि यदि कैम्प की जानकारी पूर्व में व्यापक रूप से दी जाती तो क्षेत्र के अधिक आवेदक अपने मानचित्र संबंधी प्रकरण लेकर पहुंच सकते थे। उनका कहना है कि सूचना के अभाव में कई लोग अवसर से वंचित रह गए।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कैम्प में आर्किटेक्ट्स की अधिक उपस्थिति रही, जबकि आम फरियादियों को देर शाम तक इंतजार करना पड़ा। इस व्यवस्था को लेकर उन्होंने विभाग के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की सूचना पारदर्शी ढंग से सार्वजनिक करने की मांग की है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours