भीमताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा मंगलवार को आयोजित गरिमामय अभिनंदन समारोह में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा न्यायिक कार्यों, विशेषकर राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो अधिवक्ताओं एवं आमजन के हित में हैं। उन्होंने जारी लिखित आदेशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आएगी।
बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि नैनीताल बार का इतिहास गौरवशाली रहा है और यहां के अधिवक्ता सदैव न्याय के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता का पेशा अत्यंत चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि उन्हें अन्याय के विरुद्ध निर्भीक होकर आवाज उठानी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि नैनीताल जैसे महत्वपूर्ण जनपद में कार्य करना अधिकारियों के लिए उपलब्धि के समान है तथा प्रशासन और अधिवक्ताओं का साझा उद्देश्य जनहित में कार्य करना है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा राजस्व न्यायालयों से संबंधित जो समस्याएं उनके संज्ञान में लाई गई थीं, उनके समाधान हेतु लिखित आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वर्तमान में जनपद के राजस्व न्यायालयों में 7,500 से अधिक प्रकरण लंबित हैं, जिन्हें आगामी तीन माह में घटाकर लगभग 2,000 तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं की मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार गोस्वामी, राजेश चंदोला, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, बी.के. सांगूड़ी, संजय कुमार संजू, राजीव साह, राजेंद्र कुमार पाठक, पंकज बिष्ट, प्रमोद बहुगुणा, अनिल बिष्ट, संजय त्रिपाठी, संजय सुयाल, नवीन पंत, राजेंद्र भैसोड़ा, पंकज कुमार, कमल चिलवाल, सुभाष जोशी, जयंत नैनवाल, दीपक पांडेय, पूरन बिष्ट, सोहन तिवारी, संजय बिष्ट, हरीश चंद्र आर्य, तरुण चंद्रा, निर्मल कुमार, प्रदीप प्रसाद, नरेंद्र बर्गली, रवि कुमार, यशपाल आर्य, गौरव भट्ट, मुकेश कुमार, चंद्रकांत बहुगुणा, मोहम्मद खुर्शीद, शिवांशु जोशी, तारा आर्या, कामिनी गंगवार, मुन्नी आर्या, सरिता बिष्ट, जया आर्या, भावना जंतवाल सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।

+ There are no comments
Add yours