विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, GST का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read



देहरादून। विजिलेंस टीम ने राज्य कर विभाग हरिद्वार में तैनात एक कर्मचारी को आज रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

हरिद्वार निवासी शिकायतकर्ता की बंद हो चुकी फर्म हिमांशी पैकेजिंग इंडस्ट्री (वर्ष 2021) से संबंधित जीएसटी लागू होने से पूर्व के अंतिम 3 माह के वैट टैक्स ₹1,76,000 को समाप्त करने के एवज में जीएसटी के बाबू प्रमोद सेमवाल द्वारा ₹1,20,000 की अवैध मांग की गई थी, जिसे किश्तों में देने को कहा गया।

आज विजिलेंस विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त राज्य कर खंड-3, हरिद्वार में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर तैनात प्रमोद सेमवाल पुत्र शिव शरण सेमवाल, निवासी सिद्धार्थ एनक्लेव, द्वारिका विहार, जगजीतपुर, कनखल, हरिद्वार ₹20,000 नगद रिश्वत लेते हुए कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। प्रमोद सेमवाल पिछले 18 वर्षों से उपनल के माध्यम से राज्य कर विभाग में कार्यरत था और पुराने वैट बिल निपटाने के नाम पर लगातार धन की मांग कर रहा था।

 

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours