दिव्यांग प्रमाण पत्र न बनने पर कैंप में हंगामा, दूरदराज से आए लोग निराश लौटे

Estimated read time 0 min read





भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा के लोखल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिव्यांगजन हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों—कुकना, नैना, अधोड़ा, अमजड़, मिडार तथा चंपावत जनपद से लगे सीमावर्ती गांवों—से लगभग डेढ़ सौ से दो सौ किलोमीटर की दूरी तय कर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
किन्तु कैंप में पहुंचे अधिकांश आवेदकों के दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी न होने से लोगों में भारी निराशा देखने को मिली। दूरदराज से आए दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों ने बताया कि वे समय और धन व्यय कर उम्मीद के साथ यहां पहुंचे थे, लेकिन प्रमाण पत्र न बनने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
इस संबंध में उपस्थित लोगों ने अपनी पीड़ा ब्लॉक प्रमुख ओखलकांडा डी रुवाली के समक्ष रखी। लोगों का कहना था कि यदि आवश्यक औपचारिकताएं या दस्तावेज पूर्व में स्पष्ट कर दिए जाते तो उन्हें इतनी दूर से आकर निराश न होना पड़ता।
ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द पुनः कैंप आयोजित कर लंबित प्रमाण पत्र जारी किए जाएं तथा भविष्य में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि दिव्यांगजनों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours