जूनेस्टेट में अवैध बोरिंग की शिकायत पर कार्रवाई, राजस्व टीम ने रुकवाया कार्य

Estimated read time 1 min read





भीमताल । जूनेस्टेट क्षेत्र में अवैध बोरिंग की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बोरिंग का कार्य तत्काल प्रभाव से रुकवा दिया।
पटवारी पांडेगांव प्रभात महरा ने बताया कि जांच के दौरान बोरिंग की अनुमति 28 जनवरी 2025 की पाई गई। नियमानुसार छह माह के भीतर बोरिंग कार्य पूरा किया जाना था, किंतु निर्धारित अवधि में कार्य नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा बोरिंग कर्ता से निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण न करने का कारण स्पष्टीकरण के रूप में मांगा गया है। साथ ही कार्य को तत्काल रोक दिया गया है।
उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक ने बताया कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी गई थी। बोरिंग की अनुमति अवधि समाप्त होने के कारण कार्य रुकवाया गया है तथा संबंधित पक्ष को अनुमति का नवीनीकरण (री-न्यूअल) कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना वैध अनुमति के किसी भी प्रकार का बोरिंग कार्य नहीं करने दिया जाएगा और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours