महिला कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी ने की बैठक
भीमताल। महिला कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी सुनीता गावडे ने बुधवार को भीमताल में महिला कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। सुनीता गावडे ने बताया कि महिला कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता बूथ स्तर से लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में महिला अपराध, बेरोजगारी, मंहगाई और हत्याकांड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साथ ही सरकार अंकिता भंडारी हत्याकांड में अभी भी वीआईपी को बचाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड में जनता के सहयोग से सरकार बनाने जा रही है। जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट और जिला प्रभारी जया कर्नाटक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएगी। साथ ही लोगों को कांग्रेस से जोड़ेगी। बैठक में पुष्पा नेगी, विमला सांगुड़ी, निर्मला जोशी, सविता गुरुरानी, भावना भट्ट, हेमा दुम्का, सीमा टम्टा, आशा आर्या, निर्मला आर्या, देवेंद्र सिंह चनौतिया, डीके डालाकोटी, शुभम नैनवाल, विमला आर्या आदि शामिल रहे।

+ There are no comments
Add yours