घरों के पास दिखा तेंदुआ लोगों में मची दहशत

Estimated read time 0 min read





मेहरागांव में तेंदुए की दहशत से बड़ा डर

भीमताल(नैनीताल)‌। भीमताल क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत कम नहीं हो रही है। रविवार की रात मेहरागांव में एक तेंदुआ घरों के पास घूमता हुआ दिखा है‌‌। तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्र के सौरभ और सैंडी ने बताया कि तेंदुआ लगातार क्षेत्र में सुबह और शाम के घरों के पास दिख रहा है। उन्होंने कहा तेंदुए के दिखने से शाम के समय काम से लौटने वाले लोगों को डर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व तेंदुआ कुत्ते को मार चुका है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। इधर भीमताल, जूनस्टेट, बाईपास और ब्लॉक रोड में भी तेंदुए की दहशत बनी हुई है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours