खैरना से गायब युवती बिजनौर में! परिजनों ने जताई जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Estimated read time 1 min read





भीमताल। नैनीताल जनपद के खैरना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के तीन माह से घर से लापता होने की तहरीर भवाली कोतवाली में दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाल काटने की दुकान में कार्यरत एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर ले गया।
पिता के अनुसार, शुरुआती दिनों में युवती फोन पर घर लौटने की बात कहती रही, जिसके कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। परंतु तीन माह बीत जाने के बाद संपर्क कम हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवती को बंधक बनाकर उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव डाला जा रहा है।
सूचना मिलने पर परिजनों ने भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट के सहयोग से भवाली कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। मनोज भट्ट ने पुलिस प्रशासन से युवती को सुरक्षित वापस लाने तथा मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।भट्ट ने कहा की ऐसे जिहादियों को ढील देनी हमारे समाज के लिए खतरनाक है। इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश महामंत्री महिला भाजपा भावना मेहरा, शुभम कुमार, रवि कुमार, वैभव आनंद, योगेश ढेला, रजत गुणवंत, मोहित कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours