ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में देवी व गुरुगुरखनाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन

Estimated read time 1 min read





भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के तोक बूढ़ा धूरा देवी मंदिर एवं गुरुगुरखनाथ मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों एक धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन के बाद ग्राम पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में लगातार पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम की सफलता के लिए चने-पूरी व हलवे का भोग लगाया गया तथा कन्या पूजन सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी एवं ओखलकांडा के ब्लॉक प्रमुख के.डी. रूबाली ने ग्रामीणों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में नई ऊर्जा का संचार होता है।
दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने अधिक से अधिक लोगों से ऐसे आयोजनों से जुड़ने की अपील की। जिला पंचायत सदस्य बिपिन सिंह जंतवाल ने कहा कि उनका लक्ष्य सरकार की नीतियों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। इससे पूर्व ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने सभी अतिथियों का ग्राम पंचायत की ओर से स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में महेंद्र सिंह पड़ियार, प्रमोद भट्ट, प्रेम सिंह कुल्याल, हीरा बल्लभ भट्ट, योगेश भट्ट, गोविंद बल्लभ पलड़िया, सुरेश चंद्र भट्ट, लीलाधर भट्ट, हरीश चंद्र भट्ट, उमेश शर्मा, नरेश पड़ियार, मोहन सिंह पड़ियार, प्रताप सिंह पड़ियार, चंदन सिंह पड़ियार, चारु चंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह पड़ियार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours