मनरेगा योजना को लेकर कांग्रेसियों ने दिया धरना

Estimated read time 0 min read





भीमताल विकास भवन में केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना

भीमताल । मनरेगा बचाओ अभियान को लेकर शुक्रवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भीमताल विकास भवन में पहुंचकर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया‌‌। कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार को विकास विरोधी सरकार बताते हुए नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा कि भाजपा सरकार जी राम जी योजना लाकर मनरेगा योजना को खत्म करके मजदूरों के रोजगार के साथ खिलवाड़ कर रही है। छिमवाल ने कहा कि मनरेगा योजना के बंद होने से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाएगा। साथ ही विकास कार्य प्रभावित होंगे‌। छिमवाल ने कहा कि कांग्रेसी कार्यकर्ता मनरेगा योजना को खत्म नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए पूरे प्रदेश में कांग्रेस मनरेगा बचाओ अभियान चला रही है। छिमवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को विकसित करने के बजाए देश को कमजोर करने का काम किया है। कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस आम जनता के हक में हमेशा आगे रही और आगे रहेगी। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से मनरेगा योजना को लेकर सीडीओ अरविंद कुमार पांडे को ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। धरना प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, मनरेगा बचाओ जिला प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, पालिकाध्यक्ष सीमा टम्टा, नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, डॉ केदार पलड़िया, भूपेंद्र कनौजिया, नीरज कुमार मोनू, भुवन तिवारी, प्रताप बर्गली, मनोज शर्मा, हरीश पनेरू, राकेश बृजवासी, हेमा दुम्का, संजय बिष्ट, रीना आर्या आदि शामिल रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours