नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा को लेकर कोतवाली पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

Estimated read time 1 min read





पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने का दिया भरोसा

भीमताल । नाबालिग पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता भवाली कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस प्रशासन से पीड़िता व उसके परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ करने की मांग उठाई।
इस दौरान भाजपा की निवर्तमान प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि पीड़िता नाबालिग है और साधारण परिवार से ताल्लुक रखती है। ऐसे में कुछ असामाजिक तत्व परिवार पर दबाव बना सकते हैं, जिसे देखते हुए पीड़िता और उसके परिजनों की सुरक्षा बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें आर्थिक सहायता भी दिलाई जाएगी।
हिंदूवादी नेता कमल मुनि ने क्षेत्र में तत्काल सघन सत्यापन अभियान चलाने की मांग करते हुए कहा कि बाहरी तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। अधिवक्ता एवं भाजपा नेता शिवांशु जोशी ने मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को शीघ्र सजा दिलाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द आर्थिक सहायता और मामले में एससी-एसटी एक्ट की धाराएं बढ़ाने की भी मांग रखी।
भाजपा नेता आशुतोष चंदोला ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पीड़िता के न्यायालय में बयान दर्ज करा लिए गए हैं। पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में अलग-अलग टीमों के माध्यम से सघन सत्यापन अभियान भी शुरू कर दिया गया है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours