भवाली कोतवाली में किया घेराव
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भीमताल। नगर क्षेत्र में एक समुदाय विशेष के युवक द्वारा नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसके गर्भावती होने से गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदू वादी संगठन के पदाधिकारियों ने भवाली कोतवाली का घेराव किया। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट, खजान भट्ट और प्रकाश आर्य ने कहा कि समुदाय विशेष के युवक साहिल ने क्षेत्र की नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर कर उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने कहा कि किशोरी गर्भवती हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लव जिहाद को बढ़ने नहीं दिया जाएगा। लव जिहाद के विरोध में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी। एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्रा ने बताया कि आरोपी युवक साहिल को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

+ There are no comments
Add yours