रानीबाग में कल लगेगा “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” बहुद्देशीय शिविर

Estimated read time 1 min read





सचिव चन्द्रेश कुमार सुनेंगे जनता की समस्याएं, मौके पर होगा निस्तारण

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड भीमताल की न्याय पंचायत रानीबाग में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीबाग में आयोजित होगा।
शिविर में सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखण्ड शासन चन्द्रेश कुमार क्षेत्रीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे तथा संबंधित विभागों के माध्यम से मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश देंगे।
बहुद्देशीय शिविर के माध्यम से आमजन को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़े जाने के साथ विभागीय सेवाओं एवं सुविधाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मंशा के अनुरूप राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से बहुद्देशीय शिविरों के माध्यम से प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता, संवेदनशीलता और त्वरित सेवा सुनिश्चित हो सके।
जिला प्रशासन ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। यह शिविर सरकार और जनता के बीच सीधे संवाद को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours