टैक्सी-मैक्सी चालकों की समस्याओं पर प्रशासन से वार्ता, चक्का जाम का आह्वान वापस लेने पर चर्चा

Estimated read time 1 min read





भीमताल । आयुक्त कुमाऊं मंडल एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में टैक्सी-मैक्सी वाहन चालकों की समस्याओं को लेकर प्रशासन एवं टैक्सी-मैक्सी महासंघ के पदाधिकारियों के बीच वार्ता आयोजित की गई। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) डॉ. गुरदेव सिंह तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वी.के. सिंह उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान टैक्सी-मैक्सी महासंघ द्वारा एटीएस के माध्यम से वाहनों की फिटनेस कराए जाने के विरोध में 4 फरवरी 2026 से प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन को वापस लेने को लेकर चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से महासंघ के पदाधिकारियों को अवगत कराया गया कि पर्वतीय जनपदों में परिवहन कार्यालयों में पूर्व की भांति वाहनों की फिटनेस कराए जाने के संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार से पत्राचार किया गया है।
अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही इस संबंध में अनुमति प्राप्त होने की संभावना है, जिसके बाद वाहनों की फिटनेस पूर्ववत परिवहन कार्यालयों में ही की जाएगी।
बैठक में टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी—महासंघ उपाध्यक्ष भारत भूषण, टैक्सी यूनियन काठगोदाम अध्यक्ष प्रशांत कुमार नेगी, महासंघ वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज भट्ट, हल्द्वानी टैक्सी यूनियन उपाध्यक्ष करतार सिंह, उप सचिव बालकृष्ण भट्ट, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर अधिकारी तथा सदस्य रंजीत नेगी उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours