रानीबाग में 4 फरवरी को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, जिलाधिकारी करेंगे अध्यक्षता

Estimated read time 1 min read





भीमताल। न्याय पंचायत रानीबाग के अंतर्गत रानीबाग, अमृतपुर, सूर्यागांव, बलयूटी और दोगड़ा ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों के लिए 4 फरवरी (बुधवार) को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत रानीबाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदिरानगर रानीबाग में प्रातः 10 बजे से किया जाएगा।
शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल करेंगे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान का प्रयास करेंगे।
ग्राम प्रधान रानीबाग कलावती थापा ने क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याएं लिखित रूप में लेकर आएं, ताकि उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours