देहरादून में दिनदहाड़े सरेबाजार युवती की गर्दन रेतकर हत्या

Estimated read time 1 min read

देहरादून। नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक युुवक ने एक युवती की चापड़ से गला रेत कर हत्या कर दी। दिनदहाड़े सरेबाजार में इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में आकाश कुमार, 27 पुत्र कोमल राम निवासी 46 मन्नूगंज, खुडबुड़ा मोहल्ला, देहरादून ने आज सुबह करीब साढ़े दस बजे गुंजन के गर्दन पर चापड़ से हमला कर दिया। चापड़ से युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वह वहीं नीचे गिर गई। युवती को उपचार के लिए तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती पिछले 5-6 वर्षों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि गुंजन और आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी। आकाश की शादी होने के बाद गुंजन ने उससे बातचीत भी बंद कर दी थी। इसके बावजूद आकाश उसका पीछा करता रहता था। दो दिन पहले आकाश ने गुंजन को जान से मारने की धमकी दी थी। गुंजन ने खुड़बुड़ा चैकी में शिकायत दर्ज कराई थी।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours