रिदम रश-2026 में प्रथम रनर-अप रही ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम गोर्खा पलटन

Estimated read time 1 min read

देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम गोर्खा पलटन ने जयपुर के राजस्थान कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग फॉर वुमन में आयोजित रिदम रश 2026 प्रतियोगिता में प्रथम रनर-अप का खिताब जीतकर 1,00,000 रुपये का पुरस्कार जीता। उर्वशी थापा चन्द्रबनी के नेतृत्व वाली इस टीम ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया।

मनीषिका, प्रिया, साक्षी, अश्मिता, माही, अंशिका, देवानकी, रितिका, आयुष्मान, आयुष, अभिनव, और दिवाश सहित टीम के सभी सदस्यों ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से इस उपलब्धि को हासिल किया। गोर्खा पलटन की इस जीत पर पूरे विश्वविद्यालय में जश्न का माहौल है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours