भीमताल । बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल विकास परियोजना अधिकारी किरण लता जोशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं केक काटकर किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत “Selfie with Daughter Digital Campaign” के तहत सभी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने सेक्टरों में बेटी के साथ मां की तस्वीर साझा कर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। वहीं “Celebrate Contribution of Empowered Mothers” अभियान के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दो उद्यमी महिलाओं—किरण जोशी (हल्दूपोखरा नायक) एवं गीता चुफाल (गौलापार)—को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित महिलाओं ने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरक कहानियां बालिकाओं के साथ साझा कीं। इस अवसर पर किरण लता जोशी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बाल विवाह न करने तथा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान अवश्य करने की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में विभाग की सभी सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।

+ There are no comments
Add yours