भीमताल (सूवि)। एक समान अधिकार और एक समान कानून की दिशा में देश को नई राह दिखाने वाली उत्तराखंड सरकार की ऐतिहासिक पहल समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 27 जनवरी 2026 को यूसीसी दिवस के रूप में मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि जनपद स्तर पर यूसीसी दिवस का मुख्य कार्यक्रम एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के समस्त विकास खंडों में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
यूसीसी दिवस के सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को समस्त कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने नोडल अधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और समन्वय के साथ सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि नोडल अधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल, रामनगर, कालाढूगी, लालकुआं, बेतालघाट, भीमताल एवं ओखलकांडा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करना सुनिश्चित करेंगे।

+ There are no comments
Add yours