शिक्षक को स्कूल में पड़ा ब्रेन स्ट्रोक

Estimated read time 0 min read

रुद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि विकासखंड अंतर्गत स्थित राजकीय इंटर कॉलेज बीना में कार्यरत प्रवक्ता प्रभाकर थपलियाल की तबीयत अचानक गंभीर हो गई। आज सुबह विद्यालय में कार्य के दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आ गया, जिसके चलते उनका स्वास्थ्य तेजी से बिगड़ने लगा।

विद्यालय प्रशासन एवं सहकर्मियों द्वारा स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना विलंब किए प्रभाकर थपलियाल को तत्काल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार प्रारंभ किया गया, किंतु उनकी स्थिति लगातार नाजुक बनी रही।

इसी दौरान घटना की सूचना जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन को प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवीय संवेदनशीलता एवं त्वरित निर्णय का परिचय देते हुए तत्काल एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

इसके पश्चात गंभीर रूप से बीमार प्रभाकर थपलियाल को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका उन्नत उपचार किया जा रहा है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours