हिडिम्बा धाम में शीघ्र दूर होगी पेयजल समस्या, 1.73 करोड़ की डीपीआर को मिली मंजूरी






भीमताल। पाण्डव कालीन धार्मिक स्थल सातताल से लगभग तीन किलोमीटर ऊपर स्थित वन खंडि आश्रम हिडिम्बा धाम में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान अब शीघ्र होने जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी के निरंतर प्रयासों के बाद जल संस्थान द्वारा 1 करोड़ 73 लाख रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर शासन को भेजी गई, जिस पर शासन स्तर से ईएफसी की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली गई है।
जल संस्थान के अधिशासी अभियंता गर्ब्याल ने बताया कि जल्द ही इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के धरातल पर उतरते ही हिडिम्बा धाम में पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह योजना देश-विदेश से वर्ष भर हिडिम्बा धाम में दर्शन, पूजा-पाठ, अनुष्ठान और धार्मिक आयोजनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगी।
सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने बताया कि हिडिम्बा धाम की पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने विभागीय अधिकारियों, जिला प्रशासन और शासन स्तर पर लगातार समन्वय एवं संवाद बनाए रखा, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण योजना अब क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ रही है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours