धारी एसडीएम ने सुंदरखाल में रात 12 बजे की जेसीबी सीज
भीमताल(नैनीताल)। धारी के एसडीएम अंशुल भट्ट ने शुक्रवार की रात 12 बजे मुक्तेश्वर क्षेत्र के सुंदरखाल में पहुंचकर अवैध रूप से चलाई जा रही जेसीबी मशीन को सीज करने की कार्रवाई की। एसडीएम की कार्रवाई से अवैध रूप से जेसीबी चलाने वालों पर हड़कंप मचा हुआ है। एसडीएम अंशुल भट्ट ने बताया कि सुंदरखाल क्षेत्र में रात के समय अवैध रूप से जेसीबी चलाने की शिकायत लोगों की गई थी। एसडीएम ने कहा शुक्रवार की रात छापेमारी अभियान चलाकर बिना अनुमति के जेसीबी चलते हुए मिलने पर उसे सीज करने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि जेसीबी को धारी तहसील में खड़ा किया है। एसडीएम ने अवैध रूप से जेसीबी के संचालन और प्लाटिंग करने पर नोटिस भी भेजा जाएगा। एसडीएम ने कहा नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

+ There are no comments
Add yours