जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: हरिपुर बच्ची में लगा बहुआयामी जनसेवा शिविर

Estimated read time 1 min read





भीमताल । उत्तराखंड सरकार की महत्वाकांक्षी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को न्याय पंचायत हरिपुर बच्ची में बहुआयामी जनसेवा एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करते हुए विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक लालकुआं मोहन सिंह बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके गांव और द्वार पर ही हो। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध व पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उप जिलाधिकारी रेखा कोहली, तहसीलदार पूजा शर्मा, खंड विकास अधिकारी सहित विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारियों द्वारा कुल 23 विभागीय स्टॉल लगाए गए।
शिविर के दौरान कुल 85 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को लाभ भी प्रदान किए गए। आयुष विभाग द्वारा 45 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 10 लाभार्थियों को चिन्हित कर कार्रवाई की।
पंचायती राज विभाग को 10 आवेदन प्राप्त हुए। श्रम विभाग द्वारा 4 श्रमिकों का पंजीकरण किया गया। कृषि विभाग ने 24 किसानों को योजनाओं से लाभान्वित किया। ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 4 लाभार्थियों को लाभ दिया गया।
बाल विकास विभाग ने 12 लाभार्थियों को जानकारी दी तथा 4 को लक्ष्मी किट वितरित की। पशुपालन विभाग ने 42 पशुपालकों को लाभ पहुंचाया।
उद्यान विभाग द्वारा 5 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।शिविर में ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, कनिष्ठ प्रमुख, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours