जिला पूर्ति अधिकारी और पीए 50 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

हरिद्वार। उत्तराखंड की विजिलेंस विभाग ने हरिद्वार के जिला पूर्ति अधिकारी और उसके सहायक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने यह कार्रवाई लक्सर क्षेत्र के एक राशन डीलर की शिकायत पर की है।

विजिलेंस अधिकारियों के अनुसार जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या ने लक्सर क्षेत्र के एक राशन डीलर से जायज कार्य करने की एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। राशन डीलर ने विजिलेंस से शिकायत की। विजिलेंस ने शिकायत की गुप्त ढंग से जांच करवाई।

जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस की टीम ने जिला पूर्ति अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। आज जैसे ही जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके सहायक गौरव शर्मा ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

You May Also Like

+ There are no comments

Add yours