भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने खोला कार्यालय

Estimated read time 1 min read





कार्यालय में लोगों की सुनेंगे जनसमस्याएं

भीमताल(नैनीताल)। भाजपा जिला मंत्री मनोज भट्ट ने बुधवार को भीमताल में अपने कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यालय में मनोज भट्ट कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के साथ लोगों की जनसमस्याएं भी सुनेंगे। मनोज ने बताया कि कार्यालय खोलने का उद्देश्य भीमताल के लोगों की जनसमस्याओं को सरकार और शासन-प्रशासन तक पहुंचाया जा सके। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती के लिए काम किया जाएगा। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को जिले में सभी सीटों पर जिताया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने भी कार्यालय में पहुंचकर बधाई दी और संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। इस दौरान जिला महामंत्री रंजन बर्गली, मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, धन सिंह राणा, प्रदीप पाठक, रवि कुमार, शरद पांडे, गौतम मटियाली, शिप्रा जोशी, मीनाक्षी भगत, पंकज जोशी, आनंदमणि भट्ट, मीनाक्षी आर्या, रमेश पलड़िया, देवकी पांडे आदि मौजूद रहे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours